कटिहार में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, गोदाम से 479.5 लीटर शराब जब्त

कटिहार में शराब तस्करी का भंडाफोड़, गोदाम से 479.5 लीटर विदेशी शराब बरामद; पिता और दो पुत्र गिरफ्तार

कटिहार। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज मोहल्ला (कोरियापट्टी) में पुलिस ने छापेमारी कर एक गोदाम से 479.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में गोदाम मालिक संतोष सिंह और उनके दो पुत्रों समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिगंज मोहल्ला स्थित गौरव कुमार सिंह के गोदाम में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना का सत्यापन करने के बाद नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोदाम में विधिवत छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 479.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव कुमार सिंह (29 वर्ष), योगेश सिंह (31 वर्ष) और संतोष सिंह (58 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों हरिगंज मोहल्ला, थाना नगर, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *