कटिहार पुलिस धनतेरस सुरक्षा

धनतेरस पर कटिहार में ज्वैलरी दुकानों की सुरक्षा जांच, पुलिस ने दिए सतर्कता के निर्देश

कटिहार। धनतेरस पर्व के मद्देनजर कटिहार पुलिस ने शहर के विभिन्न ज्वैलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 ने शहरी क्षेत्र में स्थित कई आभूषण दुकानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुकान में आने-जाने वाले लोगों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानों की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया।

कटिहार पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। धनतेरस के अवसर पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *