कटिहार वार्ड-3 में 47 लाभुकों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

वार्ड-3 में 47 लाभुकों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, पार्षद ममता देवी के प्रयास से पूरी हुई पहल

पार्षद प्रतिनिधि संजय तांती की पहल पर जरूरतमंद परिवारों को मिली योजना की सौगात, पक्के मकान का सपना होगा साकार

कटिहार। नगर निगम कटिहार के वार्ड संख्या 3 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 47 लाभुकों को योजना का लाभ मिला है। निगम पार्षद ममता देवी के प्रयास से वार्ड के पात्र लाभुकों को इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ने की पहल की गई। योजना का लाभ मिलने से जरूरतमंद परिवारों में खुशी का माहौल है।

इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि संजय तांती ने बताया कि वार्ड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रही है। इसी उद्देश्य से लगातार प्रयास किया गया, जिसके परिणामस्वरूप वार्ड के 47 लाभुकों को योजना का लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

उन्होंने कहा कि वार्ड के अन्य पात्र और जरूरतमंद परिवारों को भी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेगा। पार्षद ममता देवी और उनकी टीम का प्रयास है कि वार्ड का कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।


  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *