मां बनने की चाहत में उर्फी जावेद ने लिया बड़ा फैसला, कहा- ‘अब टेंशन नहीं है’
फैशन और अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उर्फी ने बताया कि वह भविष्य में मां बनना चाहती हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने एग्स फ्रीज कराने का फैसला किया है।
उर्फी के मुताबिक, उन्होंने पढ़ा है कि उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के एग्स की क्वालिटी में बदलाव आने लगता है। हाल ही में 30 साल की हुईं उर्फी का कहना है कि उन्होंने इस बारे में गंभीरता से सोचते हुए अपने एग्स फ्रीज कराने का निर्णय लिया है।
उर्फी ने कहा कि वह इस चिंता के साथ नहीं बैठना चाहतीं कि उनकी शादी कब होगी और वह कब मां बनने का फैसला लेंगी। उनके मुताबिक, एग्स फ्रीज कराने के फैसले से उन्हें भविष्य को लेकर मानसिक तौर पर काफी राहत मिली है।
उर्फी का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने साफ किया कि वह अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहती हैं और भविष्य में मां बनने की संभावना को लेकर पहले से तैयारी रखना चाहती हैं।











