Katihar News: बरारी में संसदीय विकास समिति की बैठक, 96 केंद्रीय योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी

बरारी विधानसभा में संसदीय विकास समिति की बैठक, 96 केंद्रीय योजनाओं की निगरानी पर जोर

कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र में कटिहार संसदीय विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि सह संयोजक कटिहार संसदीय विकास समिति के संयोजक सुनील कुमार यादव ने की।

बैठक में जिले में संचालित कुल 96 केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, चयन, गुणवत्ता और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। इन योजनाओं के अनुश्रवण और निगरानी के लिए सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति कार्यरत है।

बैठक में कहा गया कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी जरूरी है। इसी उद्देश्य से कटिहार संसदीय विकास समिति के संयोजक सुनील कुमार यादव ने मो. जहांगीर आलम को बरारी विधानसभा का संयोजक मनोनीत किया।

जहांगीर आलम को क्षेत्र में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और लाभुकों तक योजनाओं के वास्तविक लाभ की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में प्रहलाद गुप्ता, मो. सलीम, अखिलेश पोद्दार, दिलीप ठाकुर, सद्दाम, महेश चौधरी, परवेज आलम, सिराज, सत्यनारायण चौधरी, राजेंद्र प्रसाद यादव, गणेश यादव, सुरजीलाल चौधरी, जहांगीर आलम, मिथिलेश सिंह, मुनेश्वर ठाकुर और भगवत प्रसाद भगत समेत कई लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और क्षेत्र के विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *