जुलूसों पर पुलिस की पैनी नजर, ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर कटिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई।
विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में निकलने वाले विभिन्न जुलूसों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
वहीं, पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कटिहार पुलिस की ओर से लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।










