हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, करीब 20 राउंड फायरिंग

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हमलावरों और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

अंकित बालियान हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। वह अपने गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से काफी चर्चित हुए थे।

पुलिस अब घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *