महाठग सुकेश चंद्रशेखर भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार, 27 अगस्त को सजा का ऐलान
दिल्ली की एक अदालत ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को वर्ष 2017 के एक भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार दिया है। अदालत अब 27 अगस्त को सुकेश चंद्रशेखर की सजा सुनाएगी।
यह मामला 28 अप्रैल 2017 का है। आरोप के मुताबिक, जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत दिलाने के लिए खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताकर एक विशेष न्यायाधीश को फोन किया था।
उसने कथित तौर पर जमानत के मामले में न्यायिक अधिकारी को प्रभावित करने की कोशिश की थी। इसी मामले में अदालत ने अब उसे दोषी ठहराया है।










