नेपाल में जलप्रलय के बाद PM मोदी ने बालेन शाह से की बात, हरसंभव मदद का भरोसा

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए नेपाल के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता और राहत मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। भारत की ओर से कहा गया कि संकट की इस घड़ी में वह नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है।

भारत लगातार नेपाल के संपर्क में है और बाढ़ प्रभावित हालात पर नजर बनाए हुए है। राहत एवं बचाव कार्यों में जरूरत के मुताबिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में भी भारत तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *