नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 105 भारतीय पर्यटक लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों के लापता होने की खबर सामने आई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, बाढ़ के बाद करीब 400 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं।

लापता लोगों में 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इनमें 31 तीर्थयात्री भी बताए जा रहे हैं, जो मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल पहुंचे थे।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, लापता पर्यटकों की जानकारी जुटाने और उनकी तलाश के प्रयास जारी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 291 विदेशी पर्यटक और 90 से अधिक नेपाली नागरिक भी लापता बताए जा रहे हैं।

अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *