पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट करियर में वापसी का रास्ता खुल गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनाया को अपनी ट्रांसजेंडर और जेंडर-डाइवर्स प्लेयर्स पॉलिसी के तहत ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने के लिए पात्रता की मंजूरी दी है।

अनाया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट खेल सकती हैं, जबकि मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट में खेलने की उनकी पात्रता लागू होगी, बशर्ते वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की निर्धारित शर्तों को पूरा करती हों।

इस फैसले से अनाया के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित विमेंस बिग बैश लीग यानी WBBL में खेलने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, पात्रता मिलने का मतलब किसी WBBL टीम में सीधे चयन या कॉन्ट्रैक्ट की गारंटी नहीं है। इसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस और प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनानी होगी।

अनाया ने इस फैसले को अपने लिए बेहद भावुक पल बताया है। उनका कहना है कि एक समय उन्हें लगा था कि ट्रांजिशन के बाद उनका क्रिकेट करियर हमेशा के लिए खत्म हो गया है।

अब अनाया दोबारा मैदान पर उतरने की तैयारी में हैं और उनका लक्ष्य प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर अपनी जगह बनाना है।

हालांकि, यह मंजूरी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं है। ICC के स्तर पर ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर नियम अलग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *