‘रेस 4’ में आमिर खान की एंट्री की चर्चा तेज, स्क्रिप्ट पसंद आई; कास्टिंग पर अभी सस्पेंस कायम

‘रेस 4’ में आमिर खान की एंट्री? कास्टिंग को लेकर बढ़ा सस्पेंस

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘रेस’ एक बार फिर चर्चा में है।

खबर है कि ‘रेस 4’ में इस बार आमिर खान की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें कहानी पसंद आई है। इसके बाद उन्होंने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है।

बताया जा रहा है कि आमिर खान फिल्म के डायरेक्शन के लिए विजय कृष्ण आचार्य के नाम पर भी जोर दे रहे हैं। दोनों इससे पहले धूम 3 और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में साथ काम कर चुके हैं।

वहीं, रिपोर्ट्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ के नाम भी फिल्म से जोड़े जा रहे हैं। हालांकि, अभी किसी भी कलाकार की कास्टिंग पर मेकर्स की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

अगर आमिर खान की एंट्री पक्की होती है, तो ‘रेस’ फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नया चेहरा और नया अंदाज मिल सकता है।

फिलहाल नजरें इस बात पर हैं कि ‘रेस 4’ की फाइनल कास्टिंग का आधिकारिक ऐलान कब होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *