छठ पूजा पर घर लौटने वालों की ट्रेनों में उमड़ी भीड़, बाथरूम और गेट पर बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री

दिल्ली से बिहार और अन्य राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं, यात्रियों ने सरकार से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की उठाई मांग

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। दीपावली और छठ पूजा पर्व को लेकर रविवार को दिल्ली से बिहार और अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों को ट्रेन में बैठने तक की जगह नहीं मिली। हालात ऐसे रहे कि कई यात्री बाथरूम के पास और ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए। छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से कामाख्या, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के समय ट्रेनों में सीट और आरक्षित टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद परिवार के साथ छठ पूजा मनाने के लिए जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *