बीएमपी-7 के सीढ़ी घाट में स्वच्छता अभियान, जल निकाय की हुई विशेष सफाई
कटिहार में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बीएमपी-7 स्थित सीढ़ी घाट में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत जल निकाय और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।
नगर निगम क्षेत्र के सीढ़ी घाट में जल निकाय से कचरा और गंदगी हटाई गई। श्रमदान के दौरान लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो, आलोक वर्मा एवं नितेश सिंह, वार्ड संख्या-02 के पार्षद प्रतिनिधि मो. जमा, कनीय अभियंता अजय कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार एवं नूर अली समेत नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
स्काउट एवं गाइड तथा स्वयंसेवकों ने भी श्रमदान में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नगर निगम की ओर से नागरिकों से जल निकायों, पोखरों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कूड़ा-कचरा जल स्रोतों में नहीं डालने की अपील की गई। नगर निगम ने कहा कि जनभागीदारी से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ कटिहार के निर्माण में मदद मिलेगी।
रिपोर्ट: KTN News Desk
Published: 05 October 2026











