काढ़ागोला गंगा उत्सव 2026

कटिहार के काढ़ागोला गंगा घाट पर भव्य गंगा आरती, दीपदान और पौधारोपण के साथ मनाया गया गंगा उत्सव-2026

कटिहार: गंगा नदी की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार, 4 नवंबर 2026 को बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पौधारोपण, स्वच्छता की शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) के निदेशक सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा कदवा एवं बरारी के विधायक ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में गंगा घाट परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसके बाद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान नदी और घाटों को स्वच्छ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *