धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, चश्मे की खरीदारी पर भी मिल रहा खास गिफ्ट; कटिहार में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर
धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, चश्मे की खरीदारी पर भी मिल रहा गिफ्ट; कटिहार में खास ऑफर
कटिहार। त्योहारों के मौसम में बाजार में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है। लोग धनतेरस और दिवाली के लिए अपनी पसंद की चीजें खरीदने में जुटे हैं। इसी बीच कटिहार के चश्मा बाजार में भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर पेश किया गया है। एमजी रोड स्थित फ्रेमकार्ड शोरूम में चश्मे की खरीदारी करने पर ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट दिया जा रहा है।
इस ऑफर के तहत किसी भी लेंस की खरीदारी पर ग्राहक महज 99 रुपये में प्रीमियम फ्रेम ले सकते हैं। इसके साथ ही खरीदारी पर ब्लूटूथ ईयरबड्स गिफ्ट देने की भी पेशकश की गई है। यानी त्योहार के मौके पर नया चश्मा खरीदने के साथ ग्राहकों को अतिरिक्त उपहार पाने का मौका भी मिल रहा है।
फ्रेमकार्ड की ओर से बताया गया है कि यह ऑफर धनतेरस के अलावा दिवाली और छठ पूजा तक जारी रहेगा। कंपनी बिहार का अपना चश्मा ब्रांड है और राज्य के कई जिलों के साथ दूसरे राज्यों में भी इसकी मौजूदगी है। ऑफर की जानकारी के लिए ग्राहक एमजी रोड स्थित फ्रेमकार्ड शोरूम पहुंच सकते हैं या मोबाइल नंबर 9231403737 और 9231403768 पर संपर्क कर सकते हैं।











